- …
- बिहार और बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी का मंत्र,पीएम मोदी की रैलियों से निकले संदेश
- पीएम मोदी का बिहार और पश्चिम बंगाल दौरा…
- 12,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात…
नई दिल्ली,18 जुलाई 2025 (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहें, जहां वे 12,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किए। प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे के दौरान बिहार के मोतिहारी और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जनसभाओं को भी संबोधित किए।
पीएम मोदी बिहार में 7,200 करोड़ और पश्चिम बंगाल में 5,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ किए, जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे, रोजगार, ग्रामीण आजीविका और डिजिटल इनोवेशन को बढ़ावा देंगे। प्रधानमंत्री मोतिहारी (बिहार) में रेल, सड़क,आईटी, मत्स्य पालन और ग्रामीण विकास से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे पटना, मोतिहारी, दरभंगा और मालदा टाउन को दिल्ली, लखनऊ जैसे शहरों से जोड़ने वाली चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। बिहार में अगले कुछ महीनों में चुनाव हैं और पश्चिम बंगाल में अगले साल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों ही जगह रैली की और उनकी तरफ से साफ संदेश दिया गया कि चुनाव में बीजेपी विकास पर फोकस करेगी और लोगों को विरोधियों के भ्रष्टाचार की याद दिलाएगी। बिहार के मोतिहारी और बंगाल के दुर्गापुर में पीएम मोदी की रैली से निकले ये संदेश
विकास की बात
पीएम ने दोनों ही रैलियों में विकास की बात की। जहां बिहार में उन्होंने एनडीए सरकार के विकास की बात की वहीं उन्होंने बंगाल में कहा कि टीएमसी सरकार बंगाल के विकास में दीवार बनकर खड़ी है। बीजेपी ने
दोनों ही राज्यों में अभियान भी चलाया है और अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि केंद्र सरकार के कामों को घर घर तक पहुंचाएं और बताएं कि बीजेपी ही विकास कर सकती है। पीएम मोदी की रैली से यह संदेश निकला कि बीजेपी दोनों जगह चुनाव में इस मुद्दे पर आगे बढ़ेगी।
भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था
पीएम ने बिहार में लोगों को लालू राज की स्थिति की याद दिलाई और ये बताने की कोशिश की कि तब कितना भ्रष्टाचार होता थी। कानून-व्यवस्था की भी बात की। बीजेपी बिहार के हर चुनाव में ‘जंगल राज’ को मुद्दा बनाती रही है और इस बार भी यह अलग नहीं होगा। बंगाल में भी मोदी ने टीएमसी के ‘गुंडा टैक्स’ का जिक्र किया और यह आरोप लगाया कि टीएमसी के राज में बिजनेसमैन में डर का का माहौल है। मोदी ने बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा की भी बात की। बीजेपी यहां लगातार महिला सुरक्षा को मुद्दा बना रही है और बीजेपी के लिए चुनाव का भी यह एक बड़ा मुद्दा होगा।
युवाओं पर फोकस
पीएम ने बिहार और बंगाल दोनों जगह युवाओं पर फोकस किया। जहां बिहार में उन्होंने युवाओं के लिए अधिकर अवसरों का वादा किया और कहा कि केंद्र सरकार देशभर में नौकरियां और रोजगार के अवसर मुहैया करने के लिए एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी वहीं बंगाल में कहा कि युवाओं को अब दूसरे राज्यों में नौकरी ढूंढने के लिए बंगाल से पलायन करना पड़ रहा है।
बंगाली अस्मिता से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक
पश्चिम बंगाल में पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने बंगाली अस्मिता को मुद्दा बनाया था और बीजेपी पर बाहरी पार्टी होने का आरोप लगाते हुए लगातार बीजेपी को घेरा था। बीजेपी बंगाल में अब लोगों को यह बता रही है कि बीजेपी बाहरी नहीं है। पीएम मोदी ने भी अपनी रैली से यह संदेश देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बांग्ला को शास्त्रीय भाषा का दर्जा बीजेपी सरकार ने ही दिया। वहीं बिहार में पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर का और इसकी सफलता का जिक्र किया। बीजेपी वैसे तो कहती रही है कि ऑपरेशन सिंदूर या कोई भी मिलिट्री ऑपरेशन राजनीति का विषय नहीं है लेकिन बिहार चुनाव के दौरान इसकी बात जरूर होगी। बिहार से बड़ी संख्या में लोग सेना में हैं और यहां पहले भी नैशनलिज्म का मुद्दा भी काम करता रहा है।