Breaking News

नई दिल्ली@ एयर इंडिया हादसे की रिपोर्ट पर विवाद

Share


एफ आईपी ने एएआईबी की प्रारंभिक जांच पर उठाए सवाल
नई दिल्ली,17 जुलाई 2025 (ए)।
अहमदाबाद में एअर इंडिया की उड़ान एआई-171 की दुखद दुर्घटना को लेकर भारतीय पायलट महासंघ ने प्रारंभिक निष्कर्षों और सार्वजनिक चर्चा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। एफ आईपी ने जांच प्रक्रिया से पायलट प्रतिनिधियों को बाहर रखे जाने पर कड़ा असंतोष जताया। महासंघ ने प्रारंभिक रिपोर्ट की व्याख्या और इसे सार्वजनिक करने के तौर-तरीकों पर भी आपत्ति दर्ज की है।एफ आईपी के अनुसार, रिपोर्ट में व्यापक आंकड़ों की कमी है और यह चुनिंदा रूप से कॉकपिट रिकॉर्डिंग पर आधारित होकर पायलट की गलती साबित करने का प्रयास करती है। यह दृष्टिकोण निष्पक्ष और पूर्ण नहीं है। महासंघ ने जनता और अपने सदस्यों से ऐसी जल्दबाजी भरी धारणाओं पर विश्वास न करने की अपील की है। एफ आईपी ने कहा कि ऐसी अटकलें चालक दल की व्यांवसायिकता को कमजोर करती हैं, उनका मनोबल तोड़ती हैं और उनके परिवारों व सहकर्मियों के लिए परेशानी का कारण बनती हैं। महासंघ ने सभी हितधारकों से बेतुकी बयानबाजी से बचने का आग्रह किया और विमानन सुरक्षा, सत्यनिष्ठा व निष्पक्ष प्रक्रिया की मांग की। एफ आईपी ने चालक दल और उनके परिवारों के साथ एकजुटता जताते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी और साक्ष्य-आधारित जांच की आवश्यकता दोहराई।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply