Breaking News

हैदराबाद@ गेंद ढूंढने गए शख्स को मिला कंकाल

Share


नोकिया फोन से खुला 10 साल पुराना राज
हैदराबाद,16 जुलाई 2025 (ए)।
हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में एक खाली पड़े घर में 10 साल से पड़े एक कंकाल का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। सोमवार को संयोग से मिले इस कंकाल की पहचान अमीर खान नामक व्यक्ति के
रूप में हुई है, जिसकी मौत लगभग एक दशक पहले हो गई थी। इस पूरे मामले का खुलासा एक पुराने नोकिया मोबाइल फोन, बंद हो चुके नोटों और मृतक के भाई द्वारा की गई पहचान से हुआ।
पुराने फोन और बंद नोटों ने खोला रहस्य
पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक गेंद ढूंढने के दौरान एक व्यक्ति को इस खाली घर के किचन से यह कंकाल मिला था। जांच के दौरान पुलिस को कंकाल के पास से एक पुराना नोकिया मोबाइल फोन और तकिये के नीचे से चलन से बाहर हो चुके पुराने नोट मिले।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply