समोसे,जलेबी पर चेतावनी प्रदर्शित करने के संबंध में दावे ‘भ्रामक और गलत
नयी दिल्ली,16 जुलाई 2025 (ए)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन खबरों को ‘‘भ्रामक, गलत और निराधार’’ करार दिया जिनमें दावा किया गया है कि उसने विक्रेताओं को समोसे, जलेबी और लड्डू जैसे खाद्य पदार्थों के बारे में चेतावनी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विभिन्न खाद्य पदार्थों में वसा और ज्यादा चीनी के बारे में स्वास्थ्य संदेश पर उसकी सलाह विक्रेताओं को उनके उत्पादों पर चेतावनी प्रदर्शित करने का निर्देश नहीं है, और रेखांकित किया कि यह भारत की समृद्ध ‘स्ट्रीट फूड’ संस्कृति को लक्षित नहीं करता है।मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह सामान्य परामर्श लोगों को सभी खाद्य उत्पादों में वसा और अतिरिक्त चीनी के बारे में जागरूक करने के लिए एक व्यवहारिक निर्देश है, न कि किसी विशेष खाद्य उत्पाद के बारे में।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur