Breaking News

कोलकाता@ बंगाल में जलेबी,समोसा खाने पर कोई रोक नहींःममता बनर्जी

Share


कोलकाता,15 जुलाई 2025 (ए)।
जलेबी, समोसा, वड़ा पाव जैसी स्वादिष्ट चीजें खाने खाने से पहले अब सवाधान रहना पड़ेगा क्योंकि अब इन पर चेतावनी जारी की जाएगी। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश भर के केंद्रीय संस्थानों को तेल और शक्कर बोर्ड लगाने का आदेश दिया है। जिससे स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा दिया जा सके तथा मोटापे और गैर-संचारी रोगों से निपटा जा सके। इधर केन्द्र सरकार के उपरोक्त सतर्की करण पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज रोष जाहिर करते हुए कहा कि, बंगाल सरकार केंद्र के फतवे का पालन नहीं करेगी! लोगों की खान-पान की आदतों में दखल नहीं दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह स्पष्ट किया कि, पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है। ऐसी कोई भी अधिसूचना राज्य में प्रभावी नहीं होगी। सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा कि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, अब से समोसा /जलेबी नहीं खाई जा सकेगी। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से कोई अधिसूचना नहीं है। हम हर मामलों में दखल नहीं देते। हम इस अधिसूचना को बंगाल में लागू नहीं करेंगे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply