Breaking News

नई दिल्ली@ अब तक 22 बार ट्रंप ने लिया संघर्ष विराम का श्रेयपीएम क्यों हैं खामोशः जयराम रमेश

Share

नई दिल्ली,15 जुलाई 2025 (ए)। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब तक 22 बार भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय खुद को दे चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार भी सार्वजनिक रूप से इसका खंडन नहीं किया। जयराम रमेश ने मंगलवार को एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि पिछले 65 दिनों में ट्रंप ने 22 बार यह दावा दोहराया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को उन्होंने ही रोका। रमेश का कहना है कि ट्रंप की यह बात सिर्फ बेबुनियाद नहीं है, बल्कि भारत की संप्रभुता पर भी सीधा सवाल है और ऐसे में प्रधानमंत्री की चुप्पी हैरान करने वाली है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply