अपने मकसद पर कायम रहे एससीओ
जयशंकर ने दिखाया आईना
नई दिल्ली,15 जुलाई 2025(ए)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के तियानजिन में एससीओ के विदेश मंत्रियों की समिट में पहलगाम आतंकी हमले को जोरदार तरीके से उठाया। पिछले महीने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एससीओ के साझा बयान से दूरी बनाने के बाद आतंकवाद पर भारत की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को लेकर जयशंकर ने कहा कि एससीओ का गठन आतंकवाद, अलगाववाद और चरमपंथ के खिलाफ हुआ था। उन्होंने इस दौरान पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र कर कहा कि ये हमला जम्मू और कश्मीर की टूरिज्म इकोनॉमी को धक्का पहुंचाने के लिए किया गया था और इसे धर्म का एंगल भी दिया गया।
एससीओ अपने मूल मकसद पर कायम रहे…
जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने अपने एक बयान में आतंक के कृत्य के लिए जिम्मेदार, फाइनेंस करने वालों और स्पॉन्सर करने वालों को कठघरे में लाए जाने की जरूरत का कड़ा संदेश दिया था। भारत ने ऐसा ही किया और हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे। ऐसे में ये जरूरी है कि एससीओ का ये समूह अपने मूल उद्देश्यों को लेकर अडिग रहे और आतंकवाद को लेकर गैर समझौते वाला रुख रखे।
जयशंकर ने मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय ऑर्डर का जिक्र करते हुए कहा कि बीते कुछ समय में हमने बहुत सारे कॉन्फि्लक्ट और कंपिटिशन देखे हैं। आर्थिक अस्थिरता भी बढ़ रही है लेकिन ग्लोबल ऑर्डर को स्थिर करना बेहद जरूरी है, इसके साथ ही कई आयामों को डी रिस्क भी करना जरूरी है।
भारत ने हमेशा नई पहल की
जयशकंर ने कहा कि एससीओ में भारत ने कई पहलों की शुरुआत की है। जिसमें डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रख्र और स्टार्ट अप से लेकर पारंपरिक मेडिसिन शामिल हैं। हम लगातार नए विचारों को लाते रहेंगे। ये जरूरी है कि हमारा आपसी सहयोग
साझा सम्मान,संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़ा हुआ हो।
जयशंकर ने कहा कि एससीओ देशों के बीच सहयोग और गहरा हो,इसके लिए जरूरी है कि ज्यादा व्यापार, निवेश और आदान प्रदान बढ़े। जयशंकर ने कहा कि एससीओ के स्पेस में सुनिश्चित ट्रांजिट की गैरमौजूदगी बड़ी बाधा है। इसके अलावा इंटरनेशनल नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर भी इस दिशा में अहम साबित हो सकता है।
अफगानिस्तान
का मुद्दा भी उठाया
इस दौरान जयशंकर ने एससीओ के एजेंडे में अफगानिस्तान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि अफगान लोगों का कल्याण क्षेत्रीय स्थिरता की हमारी चिंता से जुड़ा हुआ है। ऐसे में उन्होंने बाकी देशों से भारत की ओर से दी जा रही मदद में योगदान की अपील की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur