Breaking News

नई दिल्ली@ अब सिगरेट-तंबाकू जैसे चेतावनी के साथ बेचे जाएंगे समोसे-जलेबी समेत कई चीजें

Share


नई दिल्ली,14 जुलाई 2025 (ए)।
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश भर के केंद्रीय संस्थानों को तेल और शक्कर बोर्ड” लगाने का आदेश दिया है। जिसके बाद अब जलेबी की मिठास और समोसे की चटपटाहट के साथ सेहत की चेतावनी भी आएगी।वेंडर्स अब बताना होगा कि जो नाश्ता वो परोस रहे हैं उसका स्वास्थ्य पर कितना बुरा प्रभाव पड़ता है या फिर उसमें कितनी चीनी या कोई और पदार्थ है। ये कदम जंक फूड को सिगरेट की तरह खतरनाक बताने की शुरुआत है। जल्द ही लड्डू, वड़ा पाव और पकौड़े जैसे लजीज नाश्तों के पीछे चेतावनी के बोर्ड नजर आएंगे, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक तंबाकू की तरह अब मीठे और ऑयली फूड प्रोडक्ट्स पर भी स्वास्थ्य संबंधी चेतावनियां छपेंगी। इसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एम्स नागपुर समेत सभी केंद्रीय संस्थानों को ऑयल और शुगर बोर्ड लगाने का आदेश दिया है। इन पोस्टरों पर छपा होगा कि आपके इस रोज के नाश्ते में कितनी मात्रा में फैट और शुगर छिपा होता है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply