Breaking News

बिलासपुर@ कोर्ट अंदर जज पर किया टिप्पणी, वकील को 4 दिन बाद हाजिर होने के निर्देश

Share


बिलासपुर,13 जुलाई 2025 (ए)।
हाईकोर्ट में एक वकील को न्यायाधीश के फैसले पर खुली अदालत में टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उस वकील को अवमानना नोटिस जारी कर दिया है और 18 जुलाई को खुद कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। मालूम हो कि जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच में श्यामलाल मलिक बनाम ममता दास केस की सुनवाई हुई थी। इस केस में कोर्ट ने 3 जुलाई को याचिका खारिज कर दी थी। याचिकाकर्ता की तरफ से सीनियर एडवोकेट डॉ. निर्मल शुक्ला और सैमसन सैमुअल मसीह पैरवी कर रहे थे, वहीं प्रतिवादी की तरफ से वरुण वत्स पेश हुए थे। सुनवाई के दौरान पुरानी याचिका के फैसले का हवाला देकर कोर्ट ने यह केस खारिज किया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply