Breaking News

नई दिल्ली@ यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला

Share


ट्रेनों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, 74000 कोच, 15000 लोकोमोटिव होंगे रिनोवेट
नई दिल्ली,13 जुलाई 2025 (ए)।
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का बड़ा निर्णय लिया है। इस योजना के तहत देशभर के करीब 74,000 यात्री डिब्बों और 15,000 लोकोमोटिव इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक डिब्बे में चार कैमरे लगाए जाएंगे, जबकि प्रत्येक लोकोमोटिव में छह कैमरे लगाने की योजना है। डिब्बों में दो कैमरे प्रवेश बिंदुओं और साझा क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। इन हाई-टेक कैमरों की खास बात यह है कि ये कम रोशनी में भी उच्च गुणवत्ता की रिकॉर्डिंग कर सकते हैं और तेज गति के दौरान भी साफ फुटेज प्रदान करते हैं। इससे निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा में काफी सुधार होने की उम्मीद है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply