Breaking News

कोलकाता@ देश भर में बंगालियों के कथित अपमान पर सीएम ममता 16 जुलाई को सड़क पर उतरेंगी

Share

कोलकाता,13 जुलाई 2025 (ए)। देश भर में भाजपा शासित राज्य में कथित तौर पर बंगालियों के उत्पीड़न के आरोप लगातार उठ रहे हैं। ऐसे में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई बार उक्त मुद्दे पर मुखर हुई हैं। अब सीएम ममता खुद उक्त मुद्दे पर 16 जुलाई को विरोध में सड़कों पर उतरेंगी। यह जुलूस दोपहर 1 बजे कॉलेज स्मयर से शुरू होकर डोरीना क्रॉसिंग पर समाप्त होगा। मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि हावड़ा, भांगड़, दमदम और साल्ट लेक से तृणमूल नेता, कार्यकर्ता और समर्थक इस जुलूस में शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उसी दिन दोपहर 2 बजे से हर जिले में विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply