नई दिल्ली,13 जुलाई 2025 (ए)। अब उन वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को तैयार है,जो अपनी गाड़ी के विंडस्क्रीन पर तय जगह पर फ ास्टैग नहीं लगाते। अब ऐसे मामलों की तुरंत रिपोर्टिंग और फास्टैग को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ये कदम टोल धोखाधड़ी को रोकने और टोल प्लाजा पर भीड़ को कम करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। एक आधिकारिक बयान में कहा है कि ये कदम टोल वसूली को और आसान और बेहतर बनाएगा। मंत्रालय ने ये भी बताया कि आने वाले समय में सालाना पास सिस्टम और मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग जैसी नई योजनाएं शुरू की जाएंगी, इसलिए फास्टैग की असली पहचान और सिस्टम की विश्वसनीयता बनाए रखना जरूरी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur