Breaking News

सीकर/जयपुर@ खाटूश्यामजी में सरेआम गुंडागर्दी, सिर फूटे,महिलाएं चीखती रहीं

Share


सीकर/जयपुर ,12 जुलाई 2025 (ए)।
राजस्थान का विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी एक बार फिर आस्था के बजाय अव्यवस्था और हिंसा को लेकर सुर्खियों में है। सीकर जिले के रींगस स्थित खाटूश्याम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच हुई हिंसक झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग एक-दूसरे पर बेरहमी से लाठी-डंडे बरसाते दिख रहे हैं, जिससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह युवकों और दुकानदारों की भीड़ एक-दूसरे पर टूट पड़ी। इस दौरान महिलाएं चीखती-चिल्लाती रहीं, लेकिन मारपीट नहीं रुकी। भगदड़ जैसे माहौल के बीच जो भी सामने आया, उसे पीटा गया। इस हिंसक झड़प में कुछ लोगों के सिर फूटने और कई के घायल होने की खबर है। मारपीट इतनी भीषण थी कि श्रद्धालु अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply