नई दिल्ली,12 जुलाई 2025 (ए)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने गगनयान मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने शनिवार को बताया कि सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम (एसएमपीएस) का विकास और सभी जरूरी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं। शुक्रवार को इस सिस्टम का 350 सेकंड (6 मिनट) का हॉट टेस्ट किया गया, जिसमें यह जांचा गया कि मिशन में गड़बड़ी होने पर मिशन एबॉर्ट स्थिति में सिस्टम सही काम करता है या नहीं। गगनयान भारत का
पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है। इसरो के अनुसार, एसएमपीएस दो प्रकार के ईंधन से संचालित होता है और रॉकेट को सही कक्षा में पहुंचाने,दिशा नियंत्रण,गति कम करने और आपात स्थिति में अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने में मदद करता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur