इमरजेंसी कोटा आवेदन की समय सीमा भी बदली
नई दिल्ली,11 जुलाई 2025 (ए)।अगर आप ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। रेलवे ने आरक्षण चार्ट बनाने और आपातकालीन कोटे के आवेदन की प्रक्रिया में अहम बदलाव किया है। अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले ही पहला रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाएगा। अभी तक यह चार्ट 4 घंटे पहले बनता था। इस बदलाव का मकसद यात्रियों को आखिरी वक्त में सीट की स्थिति को लेकर ज्यादा स्पष्टता देना है। ये नई व्यवस्था 14 जुलाई 2025 से लागू होगी। सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक छूटने वाली ट्रेनों का पहला चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे तक बन जाएगा। दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे और आधी रात से सुबह 5 बजे तक छूटने वाली ट्रेनों के लिए पहला चार्ट ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तैयार होगा।
दूसरे चार्ट (जो ट्रेन छूटने के ठीक पहले बनता है) की व्यवस्था जैसी थी वैसी ही बनी रहेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur