Breaking News

नई दिल्ली@ आसमान में और ताकतवर बना भारत

Share

सुखोई फाइटर जेट से हुआ अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण
नई दिल्ली,11 जुलाई 2025 (ए)
। डीआरडीओ और भारतीय वायुसेना ने ओडिशा के तट पर स्वदेशी बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल ‘अस्त्र’ का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल में स्वदेशी रेडियो फ्रीम्ेंसी सीकर लगा हुआ है और इसे सुखोई -30 एम-के फाइटर जेट से दागा गया। परीक्षण के दौरान दो मिसाइलें अलग-अलग दूरी,दिशा और हालात में उड़ रहे तेज रफ्तार ड्रोन टारगेट्स पर दागी गईं। दोनों ही बार मिसाइलों ने अपने टारगेट को बेहद सटीकता से मार गिराया।रक्षा मंत्रालय के मुताबिक परीक्षण के दौरान सभी सिस्टम्स ने उम्मीद के मुताबिक काम किया। खासतौर पर रेडियो फ्रीम्ेंसी सीकर,जिसे डीआरडीओ ने भारत में ही डिजाइन और विकसित किया है। चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज पर लगाए गए ट्रैकिंग उपकरणों ने फ्लाइट डेटा के जरिए इसकी सफलता की पुष्टि की। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह परीक्षण दिखाता है कि स्वदेशी सीकर के साथ अस्त्र मिसाइल सिस्टम न सिर्फ सटीक है बल्कि बेहद भरोसेमंद भी है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply