Breaking News

नई दिल्ली,@ वडोदरा ब्रिज हादसे में 4 इंजीनियर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

Share

अन्य पुलों की जांच के भी आदेश
कमेटी ने 5 इंजीनियर्स की जिम्मेदारी तय की
सभी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया
अन्य पुलों का भी निरीक्षण करने के निर्देश

नई दिल्ली,10 जुलाई 2025 (ए)। वडोदरा में हुए पुल हादसे के बाद गुजरात सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने हादसे की विस्तृत और गहन हाई लेवल जांच के आदेश दिए थे। विशेषज्ञों की एक टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे रिपेयर, इंस्पेक्शन और मलिटी चेक को लेकर रिपोर्ट पेश करनी थी।
प्रारंभिक जांच के बाद एक्सपर्ट की कमेटी ने 5 इंजीनियर्स की जिम्मेदारी तय की। इसका संज्ञान लेते हुए पांचों इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इनके नाम एनएम नाइकवाला (कार्यपालक अभियंता), यूसी पटेल (उप-कार्यपालक अभियंता), आरटी पटेल (उप-कार्यपालक अभियंता) और जेवी शाह (सहायक अभियंता) हैं।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply