पांच देशों के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौटे प्रधानमंत्री मोदी…
नई दिल्ली,10 जुलाई 2025 (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आठ दिवसीय विदेश यात्रा पूरी कर गुरुवार सुबह पालम एयरपोर्ट, नई दिल्ली लौट आए। उन्होंने घाना,त्रिनिदाद और टोबैगो,अर्जेंटीना,ब्राजील और नामीबिया की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने ब्राजील में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लिया।
घाना में सर्वोच्च सम्मान
पीएम मोदी 2 जुलाई को सबसे पहले घाना पहुंचे,जहां उन्हें द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना से सम्मानित किया गया। उन्होंने घाना की संसद को संबोधित किया, जो तीन दशक बाद किसी भारतीय पीएम की पहली घाना यात्रा थी।
त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ समझौते
इसके बाद पीएम कैरेबियन देश त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे। वहां राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने उन्हें द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो से सम्मानित किया। भारत और त्रिनिदाद के बीच बुनियादी ढांचे,रक्षा और फार्मास्यूटिकल क्षेत्रों में छह समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
नामीबिया में
ऐतिहासिक यात्रा
अंतिम पड़ाव पर पीएम नामीबिया पहुंचे, जहां राष्ट्रपति नेतुम्बो नंदी ने उन्हें ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस से सम्मानित किया। कई समझौतों पर सहमति बनी और पीएम ने संसद को संबोधित कर दोनों देशों के भविष्य के रिश्तों पर जोर दिया।
अर्जेंटीना में गर्मजोशी से स्वागत
तीसरे चरण में पीएम अर्जेंटीना पहुंचे,जहां राष्ट्रपति जेवियर माइली ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने भारत-अर्जेंटीना के 75 वर्षों के राजनयिक संबंधों और रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर चर्चा की।
ब्रिक्स सम्मेलन और ब्राजील में सम्मान:
ब्राजील में पीएम ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आतंकवाद और वैश्विक चुनौतियों पर अपनी बात रखी। ब्रासीलिया में राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने उन्हें ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस से सम्मानित किया। दोनों देशों के बीच व्यापार और तकनीक में समझौते हुए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur