Breaking News

कोलकाता@ नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बंगाल को बिहार बताया

Share

मैप में गलती पर भड़की सीएम ममता ने केंद्र को पत्र लिखा
कोलकाता,09 जुलाई 2025 (ए)।
नीति आयोग द्वारा अपनी रिपोर्ट में बंगाल को बिहार बताने का
मामला सामने आया है। ऐसे में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने मामले पर केन्द्र को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने नीति आयोग के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर इस गंभीर त्रुटि के लिए बिना शर्त माफी और तत्काल सुधार की मांग की है। ममता बनर्जी ने इसे पश्चिम बंगाल के प्रति अपमानजनक बताया है। नीति आयोग द्वारा हाल ही में जारी की गई पश्चिम बंगाल राज्य के लिए सारांश रिपोर्ट में प्रकाशित एक मानचित्र में बिहार को पश्चिम बंगाल के रूप में दिखाया गया,जिसे मुख्यमंत्री ने राज्य की गरिमा और पहचान पर सीधा अपमान करार दिया है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply