Breaking News

अहमदाबाद@ अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए 19 लोगों का सरकार ने किया अंतिम संस्कार

Share


अहमदाबाद,09 जुलाई 2025 (ए)।
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए देश के सबसे भयानक विमान हादसों में से एक के लगभग एक महीने बाद, सरकार ने 19 पीडç¸तों के उन अवशेषों का अंतिम संस्कार किया है जो दुर्घटनास्थल से बाद में बरामद हुए थे। यह भावुक और संवेदनशील प्रक्रिया मृतकों के परिजनों की सहमति के बाद पूरी की गई।12 जून को हुए इस हादसे में 270 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। प्रारंभिक जांच और डीएनए टेस्ट के बाद अधिकांश शव परिजनों को सौंप दिए गए थे। हालांकि,बाद में जब प्रशासन ने दुर्घटनास्थल का विस्तृत सर्वेक्षण किया,तो कई मानव अवशेष बरामद हुए। इन अवशेषों की पहचान के लिए फिर से डीएनए मैपिंग की प्रक्रिया अपनाई गई। गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएनए प्रोफाइलिंग के माध्यम से 26 मृतकों के अवशेषों की पहचान की गई। इसके बाद प्रशासन ने इन सभी 26 मृतकों के परिजनों से संपर्क साधा। सूचना मिलने पर 7 पीडç¸त परिवारों ने आकर अपने प्रियजनों के अवशेषों को प्राप्त किया, ताकि वे स्वयं अंतिम संस्कार कर सकें।वहीं,शेष 19 परिवारों ने सरकार को ही अंतिम संस्कार करने के लिए अपनी अनुमति दे दी। इन परिवारों की सहमति मिलने के बाद, प्रशासन ने पूरी गरिमा और सम्मान के साथ अंतिम क्रिया को संपन्न कराया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply