रायपुर,08 जुलाई 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ की ठगी करने वाले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। अब इस मामले में रायपुर पुलिस ने दूसरी बड़ी गिरफ्तारी की है। तेलीबांधा पुलिस ने केके श्रीवास्तव को भगाने में मदद करने वाले युवा कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस युवा नेता से तेलीबांधा थाने में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ खतम होने के बाद रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे केके श्रीवास्तव को पुलिस ने रिमांड खत्म होने पर 7 जुलाई को अदालत में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक रिमांड में भेजा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur