बलरामपुर,08 जुलाई 2025 (ए)। धर्म परिवर्तन, धोखाधड़ी, जबरन वसूली और 100 करोड़ के काले कारोबार करने के आरोप में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद योगी सरकार ने छांगुर बाबा की कोठी पर बुलडोजर चलवा दिया है। इतना ही नहीं बुलडोजर कार्रवाई पर सीएम योगी ने पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालउद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी। आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur