Breaking News

पूर्णिया@ पूर्णिया में पांच लोगों को जिंदा जलाया गया

Share

अपराधियों का बोलबाला,पुलिस की लापरवाही ने फिर खोली पोल…
पूर्णिया,08 जुलाई 2025 (ए)।
बिहार में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। राजधानी पटना से लेकर जिलों तक, हत्या,लूट और फायरिंग आम हो चुके हैं। वीवीआईपी इलाकों में जब गोलियों की आवाजें गूंजती हैं और अपराधी खुलेआम वारदात कर निकल जाते हैं, तो सवाल उठता है कि आम नागरिक आखिर कितने सुरक्षित हैं। पूर्णिया जिले के टेटगामा गांव में रविवार रात जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक ही परिवार के 5 लोगों को पेड़ से बांधकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। इसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। यह घटना करीब 300 ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई,लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना रात 9 बजे से 1 बजे तक चलती रही, लेकिन स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली। जब सुबह पुलिस पहुंची तो न सिर्फ आरोपी फरार थे, बल्कि शवों को खोजने में भी 12 घंटे का समय लग गया। यह स्थिति पुलिस की विफलता का बड़ा उदाहरण बन गई है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply