Breaking News

जयपुर@ कारोबारी को लूटने वाले डकैतों के साथ हो गई धोखाधड़ी

Share

आरोपी हुआ गिरफ्तार
जयपुर,08 जुलाई 2025(ए)।
जयपुर में कारोबारी से 75 लाख के कीमती आभूषण और सोना लूटने वाले डकैतों के साथ ही धोखाधड़ी हो गई। लूट के बाद जब इन डकैतों ने लूटे गए जेवरात बेचे,तो सामने वाला खरीदार उनसे ज्यादा चालाक निकला। उसने असली हीरे-पन्ने और रतनजड़ित सोने के जेवर को नकली बताकर सिर्फ 1 लाख रुपये में खरीद लिया। हैरानी की बात ये है कि छहों डकैत इसी एक लाख में बंटवारा कर खुश हो गए लेकिन जब असली कीमत का पता चला, तो उनके होश उड़ गए। जब पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया, तो उन्होंने खुद ही अपने ठग खरीदार की साजिश का खुलासा कर डाला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य ठग अजय कुमार नट को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply