Breaking News

नई दिल्ली@भारत बंद का ऐलान

Share

25 करोड़ कर्मचारी आज हड़ताल पर
बैंक-डाकघर में काम रहेगा बंद…
नई दिल्ली,08 जुलाई 2025 (ए)।
ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। बुधवार को देश भर में 25 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों के देशव्यापी हड़ताल या भारत बंद में भाग लेने की उम्मीद है। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के गठबंधन द्वारा बुलाई गई हड़ताल का उद्देश्य केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी,किसान विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों का विरोध करना है। हड़ताल से बैंकिंग, बीमा, डाक सेवाओं, कोयला खनन, परिवहन और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों सहित प्रमुख क्षेत्रों के बाधित होने की संभावना है। हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू ने कहा, बैंकिंग,डाक,कोयला खनन,कारखाने और राज्य परिवहन सेवाएं प्रभावित होंगी। देशभर में 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद में भाग ले रहे हैं, जो मजदूर विरोधी और किसान विरोधी मानी जाने वाली सरकारी नीतियों का विरोध कर रहे हैं। हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू ने कहा कि हड़ताल के चलते बैंकिंग,पोस्टल सर्विस, कोयला खनन,फैक्टि्रयां और स्टेट ट्रांसपोर्ट सर्विस पर असर पड़ेगा।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply