Breaking News

पटना@ हत्या के लिए हथियार देने वाला विकास मुठभेड़ में ढेर

Share

पटना,08 जुलाई 2025 (ए)। बिहार के कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड का दूसरा आरोपी विकास उर्फ ​​राजा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर उमेश को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को मालसलामी थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में विकास को मार गिराया है। यह मुठभेड़ सुबह करीब 4ः00 बजे एक ईंट भट्ठे के चैंबर के पास हुई। बताया जा रहा है कि विकास भी उमेश के साथ घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद था।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply