Breaking News

बिलासपुर@ पेड़ से टकराया 20 यात्रियों से भरा वाहन,3 महिलाओं की मौत

Share

बिलासपुर,07 जुलाई 2025 (ए)। मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। इसी बीच एक और दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ‘अयोध्या राम मंदिर’ से दर्शन कर छत्तीसगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट हो गया। भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। जानकारी के मुताबिक,शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरा में तूफान वाहन पेड़ से टकरा गया,जिससे वाहन में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु एक ही परिवार से हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर दर्शन कर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन ब्यौहारी थाना अंतर्गत ग्राम जोरा में रोड के किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गया।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply