Breaking News

नई दिल्ली@भारत की ताकत को दुनिया कम न समझे…

Share


@ कैसे चीन ने पाकिस्तान के साथ चल दी गंदी चाल…

@ रिपोर्ट से सच हुई ये बात
नई दिल्ली,06 जुलाई 2025 (ए)।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत कई मोर्चों पर जूझ रहा था। प्रॉक्सी वॉर इनमें से एक था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने प्रॉक्सी वॉर का भी सामना किया। एक ओर जहां भारत की ताकत पूरी दुनिया देख रही थी,तो वहीं पाकिस्तान से अधिक चीन परेशान था। भारत की ताकत को दुनिया सही न समझे इसके लिए पाकिस्तान-चीन ने क्या कुछ नहीं किया। भारत ने जो किया वही बताया। लेकिन पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान को नकारता रहा। अब चीन और पाकिस्तान की चाल का धीरे-धीरे पर्दाफाश हो रहा है। कई सैटेलाइट इमेजेस सामने आईं जिससे पाकिस्तान की पोल खुली और पता चला कि भारत ने पड़ोसी मुल्क में मौजूद आतंकी ठिकानों को किस तरह नुकसान पहुंचाया है।
जब तस्वीरों ने खोली पाकिस्तान की पोल
बीच में,ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिसमें पता चला कि पाकिस्तान अपनी हार को दुनिया से छिपाना चाहता है। वह यह दिखाना चाहता है कि उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन सैटेलाइट तस्वीरों ने उसकी पोल खोल दी है। पाकिस्तान का ऑपरेशन तिरपाल भी सामने आया। जिसमें वह भारत से मिली हार को तिरपाल से छिपाने की कोशिश कर रहा था। सैटेलाइट तस्वीरों से यह बात सामने आई। इन तस्वीरों में देखा गया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिन पाकिस्तानीA एयरबेस को निशाना बनाया था, वहां नुकसान वाली जगहों पर तिरपाल ढका हुआ है। मुरीदके, जैकोबाबाद और भोलारी एयरबेस में ऐसा देखा गया है। पाकिस्तान ने पुरानी छतों के रंग का ही तिरपाल इस्तेमाल किया है। इससे कम रिजॉल्यूशन वाली सैटेलाइट इमेज में उसकी चालाकी पकड़ में न आए। मैक्सार टेक्नोलॉजीज से ली गई सिंध के भोलारी एयर बेस की 4 जून की तस्वीरों में यह देखा जा सकता है। एक हैंगर की छत पहले से ही क्षतिग्रस्त थी। अब उसे हरे रंग के तिरपाल से ढका गया है। इससे वहां हुए नुकसान का पता नहीं चल पा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन कवरों की पहचान सबसे पहले इंटेल लैब के जियो-इंटेलिजेंस रिसर्चर डेमियन साइमन ने की थी।
चीन ने चलाया प्रॉक्सी वॉर-फ्रेंच खुफिया रिपोर्ट
इस बीच, लड़ाकू विमान राफेल को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के दोस्त मुल्क चीन ने फ्रांस में बने राफेल को बदनाम करने के लिए किस तरह का अभियान चलाया। फ्रांस की खुफिया एजेंसी ने जारी अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन, पाकिस्तान को हथियार मुहैया कराने के साथ साथ अन्य कई मोर्चों पर मदद कर रहा था। चीन, पाकिस्तान को हथियार मुहैया कराने के साथ ही भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर में भी मददगार बना रहा। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने राफेल लड़ाकू विमानों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के मकसद से एक ऑर्गनाइज्ड डिफेमेशन का प्रोपेगेंडा वॉर चलाया। यह अभियान भारत-पाकिस्तान के सैन्य टकराव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद तेज हुआ। जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एससीएएलपी मिसाइलों से सटीक हमले किए, तो चीन ने पूरी दुनिया में यह बात फैलानी शुरू कर दी कि चीनी हथियारों की मदद से फ्रेंच फाइटर जेट राफेल को पाकिस्तान ने मार गिराया है।
भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा चलाने में चीन का हाथ
फ्रांस की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने उसके राफेल लड़ाकू विमानों के खिलाफ प्रोपेगैंडा चलाया। फ्रांसीसी सैन्य और खुफिया अधिकारियों का कहना है कि चीन ने अपने दूतावासों का इस्तेमाल राफेल की बिक्री को कम करने और फ्रांसीसी लड़ाकू विमान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए किया। चीनी दूतावासों में रक्षा अधिकारियों ने दुनिया के देशों को फ्रांसीसी विमान खरीदने के बजाय चीनी विमान खरीदने के लिए मनाने की कोशिश की। राफेल विमान से फ्रांस को भारत और एशिया के अन्य देशों के साथ संबंध मजबूत करने में मदद मिलती है। वहीं चीन इस क्षेत्र में खुद को सबसे शक्तिशाली देश के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply