Breaking News

रांची@अंबा प्रसाद के करीबियों केआठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Share


रांची,04 जुलाई 2025 (ए)।
प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों के कई ठिकानों पर शुक्रवार से छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई कोल ट्रांसपोर्टिंग, इन्फ्रा और पावर सेक्टर से जुड़ी एक चर्चित कंपनी की मनी लॉन्डि्रंग से जुड़े केस में की जा रही है। सूचना के अनुसार, ईडी की टीमों ने रांची, हजारीबाग और बड़कागांव में कुल आठ जगहों पर एक साथ दबिश दी है। अंबा प्रसाद के करीबी संजीत के रांची के किशोरगंज इलाके में स्थित आवास, उनके निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी और पंचम कुमार के बड़कागांव स्थित ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है। जिन स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, वहां सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply