Breaking News

नई दिल्ली@ 28 जुलाई को पठानकोट कैंट से दक्षिण भारत की पुण्ययात्रा पर रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन

Share


नई दिल्ली,03 जुलाई 2025 (ए)।
दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। यह विशेष रेलगाड़ी आगामी 28 जुलाई को दक्षिण भारत की दिव्य यात्रा पर रवाना हो रही है। 13 दिवसीय यह भव्य यात्रा पठानकोट कैंट स्टेशन से शुरू होगी और यात्रियों को तिरुपति,रामेश्वरम,मदुरै,कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी। जो आध्यात्मिक अनुभव,सुविधा और किफायती दरों का अनूठा संगम होगी। इस ट्रेन की शुरुआत पठानकोट कैंट स्टेशन से होगी। इसके प्रमुख बोर्डिंग पॉइंट में जालंधर सिटी,लुधियाना,चंडीगढ़, अंबाला कैंट,कुरुक्षेत्र, करनाल,पानीपत, सोनीपत, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा,आगरा कैंट और ग्वालियर शामिल हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply