ऑपरेशन सिंदूर पर हो सकती है चर्चा
नई दिल्ली,03 जुलाई 2025 (ए)। संसद के मानसून सत्र की तारीखें तय हो गई हैं। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई 2025 से 21 अगस्त 2025 तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला संसद सत्र है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने घोषणा की है कि राष्ट्रपति ने इस आशय के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। संसदीय कार्य मंत्रालय ने बुधवार (2 जुलाई) को इस आशय की अधिसूचना जारी की।वहीं इस संदर्भ में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर कहा कि भारत के राष्ट्रपति ने लोकसभा और राज्यसभा के मानसून सत्र आयोजित करने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि संसद के मानसून सत्र 21 जुलाई, 2025 से 21 अगस्त, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 13 और 14 अगस्त को दोनों सदनों में अवकाश रहेगा। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला संसद सत्र है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur