Breaking News

शिमला@ केंद्र और हिमाचल सरकार आमने-सामने

Share

गडकरी ने दी चेतावनी
शिमला,02 जुलाई 2025 (ए)।
हिमाचल प्रदेश में की एक घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र और राजनीतिक वातावरण को हिलाकर रख दिया है। राज्य के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी अचल जिंदल के साथ कथित रूप से मारपीट करने का गंभीर आरोप सामने आया है। यह घटना 30 जून को भट्टाकुफर, शिमला में हुई,जहां मंत्री ने एक फोर-लेन परियोजना स्थल का दौरा किया था।घटना की जानकारी सामने आते ही पूरे तंत्र में हलचल मच गया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घटना को लेकर गंभीर चिंता जताई और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत की। गडकरी ने स्पष्ट रूप से कहा कि लोक सेवा में लगे अधिकारियों पर हमला लोकतंत्र और संस्थागत व्यवस्था दोनों का अपमान है। एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने भी प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि यदि ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई नहीं हुई, तो राज्य में चल रही महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजनाएं बाधित हो सकती हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply