मलबे से 31 शव बरामद
संगारेड्डी,01 जुलाई 2025 (ए)। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह दवा बनाने वाली फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में विस्फोट। फैक्ट्री की भट्टी में विस्फोट हो गया और आग लग गई। इस दुर्घटना में अब तक 37 श्रमिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, तथा 35 से अधिक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री की छत से मलबा उड़कर पास के पेड़ों पर जा गिरा। एक श्रमिक ने बताया कि जैसे ही वह नाश्ते के बाद काम पर लौटा तो अचानक जोरदार विस्फोट हुआ और चारों ओर धुआं फैल गया। वहीं, पास की एक फैक्ट्री में काम करने वाले एक श्रमिक ने बताया कि विस्फोट से आधा किलोमीटर दूर स्थित कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur