Breaking News

नई दिल्ली@ भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप

Share


@ बोले…150 नेता थे रूस के एजेंट,मिलती थी फंडिंग
नई दिल्ली, 30 जून 2025(ए)।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर रूस के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया है। निशिकांत दुबे का कहना है कि कांग्रेस को इसके लिए रूस से फंडिंग भी होती थी। भाजपा सांसद ने अपने दावे की पुष्टि के लिए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सीआईए की रिपोर्ट भी साझा की है। उन्होंने दावा किया है कि यह रिपोर्ट यूएस की इंटेलिजेंस एजेंसी ने 2011 में जारी की थी। निशिकांत दुबे के मुताबिक,कांग्रेस के बड़े नेता एचकेएल भगत के नेतृत्व में 150 से ज्यादा कांग्रेस के सांसद सोवियत रूस के पैसे पर पलते थे। रूस के एजेंट के तौर पर काम करते थे?


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply