संगारेड्डी,30 जून 2025(ए)। तेलंगाना के संगारेड्डी में एक केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। आग बुझाने के लिए 11 दमकल गाडि़यां मौके पर पहुंच गई हैं और अग्निशमन अभियान चला रही हैं। यह घटना सिगाची फार्मा कंपनी पासमैलारम फेज 1 मेडक में हुई। यह घटना सिगाची फार्मा कंपनी,पासमैलारम फेज 1 में हुई। 11 दमकल गाडि़यां मौके पर पहुंच गई हैं। करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 14 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, उन्हें बचा लिया गया है, लेकिन उस समय उनकी स्थिति के बारे में पता नहीं चल पाया था। संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने कहा, अभी तक हमें कोई शव नहीं मिला है, बचाव अभियान जारी है, हम कुछ समय में अपडेट करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur