Breaking News

नई दिल्ली@ बाइक खरीदने पर दो हेलमेट लेना होगा अनिवार्य

Share

केंद्र सरकार का नया नियम
नई दिल्ली,30 जून 2025(ए)।
नई बाइक खरीदना चाहते हैं…लेकिन आपको ये जरूर जानना चाहिए। केंद्र सरकार नई बाइक खरीदने वालों और बाइक बेचने वाले डीलरों के लिए नए नियम लाने जा रही है। अभी तक हम सिर्फ दोपहिया वाहन ही खरीदते थे। अब से ऐसा नहीं होगा..बाइक खरीदने पर हेलमेट अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि
बाइक बेचने वाले डीलरों को दो हेलमेट अनिवार्य रूप से देने होंगे।
सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि बाइक निर्माता कंपनियों को वाहन खरीदते समय दो हेलमेट उपलब्ध कराने चाहिए। इस नए प्रावधान को लागू करने के लिए उसने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। सरकार की एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार,नए संशोधन नियमों की अंतिम अधिसूचना आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के तीन महीने के भीतर यह नियम अनिवार्य हो जाएगा।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply