@ पाक सेना के बयान को किया खारिज
नई दिल्ली,29 जून 2025 (ए)। पाकिस्तान में शनिवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में 13 सैनिकों की मौत हो गई। नापाक पाकिस्तान ने इसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, अब इस पर भारत सरकार ने जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने इस आरोप की निंदा करते हुए कहा, हमने पाकिस्तानी सेना का एक आधिकारिक बयान देखा है, जिसमें 28 जून (शनिवार) को वजीरिस्तान में हुए हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया गया है। हम
पाकिस्तान के इस बयान को पूरी अवमानना के साथ खारिज करते हैं। शनिवार को एक आत्मघाती हमलावर ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक सैन्य काफिले में विस्फोटकों से लदी गाड़ी घुसा दी। विस्फोट में 13 सैनिक मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। साथ ही 19 नागरिक भी घायल हुए हैं। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि घटना के समय इलाके में चल रही सैन्य गतिविधि के कारण कफर््यू लगा दिया गया था। विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि हाफिज गुल बहादुर समूह के एक उप-गुट, आतंकवादी समूह उसुद अल-हरब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur