ठाणे,28 जून 2025(ए)। महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने एक फ्लैट से 2.12 करोड़ रुपये मूल्य की 1.93 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) दवा जब्त करने के बाद एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी।. पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय, कल्याण) अतुल ज़ेंडे ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार रात को अवैध ड्रग नेटवर्क के बारे में सूचना मिलने के बाद डोंबिवली के पास खोनी गांव में स्थित फ्लैट पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान नेटवर्क में शामिल 21 वर्षीय महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया जबकि उसके दो पुरुष साथी शुरू में घटनास्थल से भाग गए,लेकिन बाद में उनका पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur