Breaking News

अहमदाबाद@ विमान हादसे के बाद पार्टी कर रहे थे एअर इंडिया के कर्मचारी

Share

बर्खास्त किए गए 4 सीनियर अधिकारी
अहमदाबाद,28 जून 2025 (ए)।
एयरपोर्ट सर्विस मैनेजमेंट फर्म एअर इंडिया सैट्स सर्विसेज ने अहमदाबाद हादसे के कुछ दिन बाद ऑफिस में जश्न मनाने वाले वीडियो पर खेद जताया है। इस मामले को लेकर कंपनी ने घटना को गंभीरता से लिया और चार वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।कंपनी ने कहा है कि हमने जिम्मेदारों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है और बाकी कर्मचारियों को चेतावनी दी है। कंपनी ने कहा, हम पीडि़त परिवारों के साथ हैं और इस घटना पर हमें गहरा खेद है। हम प्रोफेशनलिज्म और जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के कुछ ही दिनों बाद, एयर इंडिया एसएटीएस के चार वरिष्ठ अधिकारियों को उनके ऑफिस में पार्टी करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में कर्मचारी डांस करते हुए नजर आ रहे थे। इस असंवेदनशील व्यवहार को लेकर लोगों में गुस्सा था और यही कारण है कि कार्रवाई की मांग की जा रही थी।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply