Breaking News

गांधीनगर@आसाराम को गुजरात हाई कोर्ट से बड़ी राहत,बढ़ाई गई जमानत

Share


गांधीनगर, 27 जून 2025 (ए)।
गुजरात हाई कोर्ट ने शुक्रवार को 2013 के रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को बड़ी राहत दी। जस्टिस इलेश वोरा और संदीप भट्ट की खंडपीठ ने उनकी अस्थायी जमानत को 7 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश दिया। यह जमानत 28 मार्च को दी गई थी, जिसकी अवधि 30 जून को समाप्त होने वाली थी। आसाराम (86) के वकील ने स्वास्थ्य आधार पर जमानत अवधि बढ़ाने की मांग की, ताकि याचिका के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा किए जा सकें।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply