Breaking News

पटना@संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

Share

@ आरएसएस के सुझाव पर
भड़के लालू यादव
पटना, 27 जून 2025 (ए)।
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले पर तीखा हमला बोला। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी जैसे शब्दों को हटाने के होसबोले के सुझाव की कड़ी निंदा की। लालू यादव ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) के माध्यम से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ‘देश का सबसे जातिवादी और नफरत फैलाने वाला संगठन आरएसएस अब संविधान बदलने की बात कर रहा है।’ उन्होंने इसे न सिर्फ संविधान बल्कि सामाजिक न्याय और लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया।
आरएसएस के वरिष्ठ नेता दत्तात्रेय होसबोले ने एक कार्यक्रम में कहा कि संविधान की प्रस्तावना में ‘सेक्युलर’ और ‘सोशलिस्ट’ शब्द बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए मूल संविधान में नहीं थे. इन्हें इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी सरकार ने जोड़ा था। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए इन शब्दों को हटाने का सुझाव दिया और पार्टी से आपातकाल के लिए माफी की मांग की।लालू यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि इन लोगों में संविधान और उसमें दिए गए आरक्षण प्रावधानों पर अंगुली उठाने की हिम्मत नहीं है. ये लोग लोकतंत्र और बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान से नफरत करते हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply