Breaking News

नई दिल्ली@नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन शुरू

Share


नई दिल्ली,26 जून 2025 (ए)। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल ने 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के लिए पूरे भारत में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विभिन्न स्कॉलरशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सभी मंत्रालयों/विभागों की प्री/पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त करने के लिए शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए पोर्टल अब खुला है। बता दें कि एनएसपी एक वन-स्टॉप प्लेटफ़ॉर्म है जो छात्रों को आवेदन फॉर्म भरने से लेकर उनके बैंक खाते में स्कॉलरशिप राशि प्राप्त करने तक हर चीज़ में मदद करता है। स्टूडेंट एनएसपी स्कॉलरशिप 2025 की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट स्कॉलर शिप.जी ओव्ही.आईएन से पा सकते हैं।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply