Breaking News

नईदिल्ली@यह मेरी नहीं,भारत की अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत है

Share


@ एक्सिओम-4 मिशन लॉन्च के बाद शुभांशु शुक्ला का देश के लिए पहला संदेश
नईदिल्ली,25 जून 2025 (ए)।
शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के तहत 3 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हो गए हैं। यह मिशन आज दोपहर 12ः01 बजे अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेस-एक्स के फाल्कन-9 रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया। सफलतापूर्वक मिशन लॉन्च होने के बाद शुक्ला नेअंतरिक्ष यान से भारत के लिए हिंदी में बोलते हुए अपना पहला संदेश भेजा, जिसने पूरे देश को गर्व और खुशी से भर दिया है।अंतरिक्ष से भारत के लिए अपने पहले संदेश में शुक्ला ने कहा, नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों, यह शानदार यात्रा थी…41 साल बाद हम फिर से अंतरिक्ष में हैं। इस समय हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। मेरे कंधे पर तिरंगा है, जो बता रहा है कि मैं अकेला नहीं हूं, बल्कि आप सब मेरे साथ हैं। उनका यह संदेश पूरे देश में गर्व और भावुकता से भरा हुआ पल बन गया। उन्होंने आगे कहा, यह मेरी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तक की यात्रा की शुरुआत नहीं है, बल्कि भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है। मैं चाहता हूं कि हर भारतीय इसका हिस्सा बने। आप सबका सीना भी गर्व से चौड़ा होना चाहिए और आप भी उतनी ही खुशी और जोश के साथ इस यात्रा का स्वागत करें। आइए हम सब मिलकर भारत की मानव अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत करें। जय हिंद, जय भारत।
पिता का सीना चौड़ा,मां हुईं भावुक,बेटे को अंतरिक्ष की उड़ान भरते देख झूम उठा शुभांशु शुक्ला का परिवार


एक्सिओम-4 मिशन के साथ भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा पर पूरा देश गर्व कर रहा है। बेटे को अंतरिक्ष के सफर पर जाता देखकर उनकी मां आशा शुक्ला उड़ान के समय भावुक हो गईं। पिता का सीना चौड़ा था और वह खुशी से झूम रहे थे। परिवार ने जश्न मनाने के साथ शुभांशु शुक्ला के सफल मिशन की प्रार्थना की। लखनऊ में जन्मे शुभांशु शुक्ला के परिवार ने फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से एक्सिओम 4 का प्रक्षेपण देखा। मिशन के उड़ान भरने पर शुभांशु शुक्ला के माता-पिता और रिश्तेदार जश्न मनाते हुए नजर आए। मिशन की लॉन्चिंग के समय शुभांशु की मां आशा शुक्ला भावुक थीं। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। अपने बेटे को अंतरिक्ष में उड़ान भरते देखकर वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। बातचीत में शुभांशु की मां आशा शुक्ला ने कहा कि आज कुछ कहने के लिए शब्द नहीं हैं। बहुत खुशी का दिन है। महीनेभर से इस पल का इंतजार हो रहा था। अपने बेटे को देखकर थोड़ा भावुक हूं। प्रार्थना है कि वह सफल होकर अंतरिक्ष से लौटे। शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हम बहुत खुश हैं। भगवान का धन्यवाद देते हैं। भगवान से प्रार्थना करते हैं कि ये मिशन सफल रहे। शुभांशु की बहन शुचि मिश्रा ने कहा, शायद सिर्फ आंसू ही उस पल को बयां कर सकते हैं, क्योंकि मैं वास्तव में इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती।
4 मिशन लॉन्च,शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास,अंतरिक्ष के लिए रवाना


भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेश सेंटर यानी आईएसएस की ओर रवाना हो गए हैं। एक्सिओम-4 में भारत के लाल शुभांशु शुक्ला के साथ उनके तीन और साथी स्पेसएक्स के ड्रैगन एयरक्राफ्ट से अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गए हैं। शुभांशु दोपहर 12ः01 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हो गए. वह 28 घंटे की यात्रा करके कल शाम भारतीय समय के मुताबिक करीब 4ः30 बजे इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन में डॉकिंग करेंगे. शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय हैं, जो इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन में कदम रखेंगे। वह वहां 14 दिनों तक रहेंगे और रिसर्च करेंगे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply