Breaking News

बेलगावी@करोड़ों का आसामी निकला प्रोजेक्ट इंजीनियर

Share

घर पर लोकायुक्त ने छापा मारकर भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद की
बेलगावी,24 जून 2025 (ए)।
कर्नाटक के बेलगावी में एक धनकुबेर इंजीनियर का भंडाफोड़ हुआ है। लोकायुक्त ने इस इंजीनियर के घर पर छापा मारा था, जिसमें भारी मात्रा में सोना और चांदी बरामद हुआ है। इसके अलावा बड़ी संख्या में संपत्ति के कागज बरामद किए गए हैं।
प्रोजेक्ट इंजीनियर के आवास पर लोकायुक्त के छापे में भारी मात्रा में संपत्ति मिली है। एक बड़ी कार्रवाई में, लोकायुक्त अधिकारियों ने बेलगावी के रामतीर्थ नगर में मुख्य अभियंता अशोक वलसंड के आवास पर छापा मारा। छापे की कार्रवाई धारवाड़ में भी उनके आवास पर की गई।तलाशी के दौरान, अधिकारियों ने लगभग ₹92.7 लाख मूल्य का 1 किलो 80 ग्राम सोना बरामद किया और लगभग ₹3.96 लाख मूल्य की 3.5 किलोग्राम चांदी बरामद की। इसके अलावा ₹1.5 लाख रुपए नकद मिले हैं। बड़ी संख्या में संपत्ति के दस्तावेज और संपत्ति के कागजात को बरामद किया गया है। लोकायुक्त टीम छापे के दौरान जब्त çए गए प्रत्येक दस्तावेज और वस्तु की सावधानीपूर्वक जांच कर रही है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply