हैदराबाद,23 जून 2025 (ए)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 18 जून को गुंटूर के दौरे के दौरान हुई। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस सतीश कुमार ने रविवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले की एक कार ने 53 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उस व्यक्ति का नाम चिले सिंघैया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur