Breaking News

नई दिल्ली@ विमानों में मिल रहीं है कमियां…

Share

@ हवाई सुरक्षा पर संसदीय समिति ने इन अधिकारियों को किया तलब…
नई दिल्ली,23 जून 2025 (ए)।
परिवहन पर संसद की समिति की बैठक जुलाई के पहले हफ्ते में होने संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में नागरिक विमानन की सुरक्षा और विमान के रखरखाव संबंधी चिंताओं पर भी चर्चा हो सकती है।
दरअसल, इस बैठक के दौरान सरकारी अधिकारियों, एयरलाइन प्रतिनिधियों और बोइंग के अधिकारियों को बुलाया गया है। वहीं, माना जा रहा है कि उनको इस बैठक के दौरान कठिन सवालों का सामना करना पड़ सकता है।
विमानों का रखरखाव बन गया चिंता का विषय
बता दें कि एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विमानन क्षेत्र में कई खामियां हैं, जिनमें विमानों का रख रखाव अब एक बड़ी चिंता विषय बन गया है। इस बैठक के दौरान समिति लगातार होने वाली हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं पर भी विचार किए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, चर्चा के विषयों में नागरिक विमानन महानिदेशक या डीजीसीए की भूमिका, विमान रखरखाव कार्यक्रम और पायलटों की मानसिक फिटनेस शामिल होंगे।
संसद सत्र में पेश की जाएगी समिति की रिपोर्ट
माना जा रहा है कि समिति की रिपोर्ट संभवतः संसद के अगले सत्र में पेश की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक से पहले समिति एक परामर्श बैठक का आयोजन करेगी। ये बैठक गंगटोक में आयोजित की जा सकती है। इस दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के लिए हवाई और सड़क सम्पर्क की समीक्षा की जाएगी। साथ ही पर्यटन के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। बताया यह भी जा रहा है कि समिति के सदस्य एअर इंडिया में यात्रा करेंगे। इसका उद्देश्य है कि एयरलाइन और उसके विमानों तथा कर्मचारियों का प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया जा सके।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply