अमृतसर,22 जून 2025 (ए)। ।पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों का गिरफ्तार किया है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस के अनुसार,आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी फौजी और साहिल मसीह उर्फ शाली और राणा जावेद के रूप में हुई है. खुफिया जानकारी के आधार पर अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आईएसआई से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है।पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरप्रीत सिंह पाकिस्तान की आईएसआई के एजेंटों के सीधे संपर्क में था। पेन ड्राइव के माध्यम से गुप्त और संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था. इस मामले में मुख्य आईएसआई हैंडलर की पहचान राणा जावेद के रूप में हुई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur