Breaking News

अंबिकापुर@अंतर्राष्ट्रीय रिंकी सिंह का चयन उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय टारगेटबाल प्रतियोगिता में

Share


अंबिकापुर,20 जून 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला के अंतराष्ट्रीय टारगेटबाल खिलाड़ी कुमारी रिंकी सिंह का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता 21 जून से 25 जून 2025 से आयोजित उत्तराखंड में 12वीं सीनियर राष्ट्रीय टारगेटबाल प्रतियोगिता में हरियाणा टीम में आमंत्रित खिलाडी के रुप में सम्मिलित होगी। रिंकी सिंह, भारतीय टारगेटबाल टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने व टारगेटबाल खेल की बेस्ट शुटर के रुप में जानी जाती है। रिंकी ने जुनियर नेशनल चैम्पियनशिप तेलंगाना व मथुरा और सिनियर वर्ग में हैदराबाद शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने शुटिंग बदौलत छत्तीसगढ़ प्रदेश को कांस्य पदक जीत दिलाई साथ ही सिनियर नेशनल मई में आयोजित प्रतियोगिता मथुरा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक दिलाई। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि कु. रिंकी सिंह शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रह चुकी हैं 2018 से टारगेटबाल खेल रही है टारगेटबाल खेल में कई राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी है अपने खेल के दम पर छत्तीसगढ़ राज्य की उत्कृष्ट खिलाड़ी है और आज खेल के दम पर भारतीय टारगेटबाल टीम चयन होने पर जिला व राज्य का नाम रोशन की साथ ही सरगुजा जिला टारगेटबाल संघ का मान बढ़ाया।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply