Breaking News

सीवान@ प्रधानमंत्री ने राजद और कांग्रेस पर साधा निशान

Share


बोले-लालटेन-पंजा वाले कहते हैं…
परिवार का साथ, परिवार का विकास

सीवान,20 जून 2025(ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सीवान के जसौली में एक रैली को संबोधित किया। अपने 35 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पंजा और लालटेन के हैंडल ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया है। आप दोनों ने मिलकर बिहार में जंगलराज को खत्म कर दिया है। युवाओं ने बिहार की दुर्दशा की सिर्फ कहानियां और किस्से सुने हैं। उन्हें नहीं पता कि जंगलराज वालों ने बिहार को किस हाल में पहुंचा दिया है।’प्रधानमंत्री ने कहा, ‘राजद बाबा साहब को अपने चरणों में रखता है। मोदी उन्हें अपने दिल में रखते हैं। राजद और कांग्रेस बिहार और निवेश के खिलाफ हैं।’ प्रधानमंत्री ने करीब 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply