ये किसी बड़ी अनहोनी का एक संकेत है?
नईदिल्ली,20 जून 2025 (ए)। भारत के तमिलनाडु में ओरफिश मछली दिखाई दी है. तमिलनाडु में मछुआरों ने लगभग 30 फीट (9 मीटर) लंबी एक विशालकाय मछली पकड़ी है। इस मछली का समुद्र तट पर मिलना कोई आम बात नहीं है,यह वही मछली है जिसे लोग तबाही का संकेत मानते हैं। वैज्ञानिक भाषा में इसे रीगलेकस ग्लेस्नी कहते हैं. इस मछली को ओरफिश फिश कहा जाता है। इस घटना के कुछ दिनों बाद यह मछली तस्मानिका के वेस्ट कोस्ट में भी देखी गई, जो कि तीन मीटर लम्बी थी. यही नहीं,इस मछली को जून 2025 में न्यूजीलैंड के साउथ टापूओं पर देखा गया था। इससे पहले यह मछली जहां भी दिखाई दी है, वहां तबाही जरूर मची है। यही कारण है कि इस मछली का बार-बार दिखना किसी बड़े खतरे का संकेत हो सकता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur